25 जुलाई 2017 - 18:13
इराक़ ने आतंकवाद से लड़ाई में रूस की भूमिका को सराहा

हमे उस माहौल को ही समाप्त करना होगा जो आतंकवाद को जन्म देता है जो दाइश और उससे पहले अलक़ायदा के उत्थान का कारण बना ।

अबना : इराक के उपराष्ट्रपति नूरी मालेकी ने आतंकवाद के विरुद्ध रूस के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि रूस ने सीरिया और इराक मे प्रभावी भूमिका निभाते हुए मिडिल ईस्ट को टुकड़ों मे बंटने से रोका। रूस और इराक के संबंध क्षेत्र मे रूस के महत्व और प्रभावशाली भूमिका को देखते हुए है । इराक के पूर्व प्रधानमंत्री नूरी मालेकी ने कहा कि हमे उस माहौल को ही समाप्त करना होगा जो आतंकवाद को जन्म देता है जो दाइश और उससे पहले अलक़ायदा के उत्थान का कारण बना । उन्होंने इराक मे सत्ता मे भागीदारी के लिए चल रही कबायली होड़ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हमे इस सोच और इस होड़ को ख़त्म करना होगा तभी इराक को आतंक और शत्रुओं की चुनौतियों से सुरक्षित रख सकते है।